Bigg Boss 16: ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के घर से बेघर, शो के मेकर्स को कोसने लगे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 30, 2022, 08:34 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया, जिसके बाद लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे ने सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेशन से बचा लिया। अब यह तय हो गया है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबुंल तौकीर खान को शिव ने नॉमिनेशन से बचाया।
  • इस हफ्ते एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।
  • एंट्री के कुछ हफ्तों के भीतर ही हुई घर वापसी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में वीकेंड का वार कुछ कंटेस्टेंट के लिए घर वापसी का समय भी होता है। बीते हफ्ते अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन के बाद अब इस हफ्ते एक और मेल कंटेस्टेंट ही घर से बेघर होने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया था। जिसके बाद लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे ने सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को नॉमिनेशन से बचा लिया। अब यह तय हो गया है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है। कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले विकास मानकतला का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा। इस हफ्ते उन्हें फैंस के सबसे कम वोट मिले हैं, जिस वजह से उनका घर से बेघर होना तय है।

Bigg Boss 16: this week nomination

Bigg Boss 16: this week nomination

विकास मानकतला हुए शो से बाहर

बिग बॉस ने श्रीजिता डे और विकास मानकतला को घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री का एक मौका दिया। विकास की गेम दर्शकों को काफी पसदं भी आ रही है। वह समय-समय पर अपना स्टैंड भी लेते हैं और अर्चना के साथ लड़ाई में भी उनका व्यक्तित्व खुलकर बाहर आया, ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स ने विकास को घर से बेघर कर दिया है। जिसपर अब बिग बॉस के फैंस नाराजगी जता रहे हैं। फैंस का मानना है कि पता नहीं सुंबुल शो में अब तक क्या कर रही हैं, वहीं विकास जो सही में मनोरंजन कर रहा था, उसे ही अब घर से बेघर कर दिया जाएगा।

End of Feed