Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा के बीच नजदीकियों से चिढ़ गई टीना दत्ता! कहा, 'अपने बंदे से..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2022, 07:25 AM IST

Bigg Boss 16; Shalin bhanot and tina dutta: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट और टीना दत्ता का रिश्ता कोई भी नहीं समझ पा रहा है। इस बीच गौतम के बाहर जाने के बाद से ही सौंदर्या, शालीन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा रही हैं, जो बात टीना को खलने लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में सौंदर्या नई मास्टरमाइंड बन गई हैं।
  • शालीन और सौंदर्या के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।
  • टीना को सौंदर्या का शालीन के करीब जाना पसंद नहीं आ रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में गौतम विज (Gautam Vig) के घर से बेघर होने के बाद अब काफी चीजें बदल गई हैं। एक तरफ जहां पहले सभी दर्शकों को लग रहा था कि गौतम के जाने के बाद सौंदर्या अकेले पड़ जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी होता हुए नजर नहीं आ रहा है। उल्टा सौंदर्या ने गौतम के जाते ही घर के कुछ ऐसे सदस्यों से बात करना शुरू कर दी हैं, जिसको गौतम हेट करता था। बात सिर्फ यही नहीं है कि सौंदर्या शालीन भनोट से बात करती हैं, बल्कि कई मौकों पर वह उनके साथ या तो फ्लर्ट करती नजर आती हैं या जब शालीन फ्लर्ट करते हैं तो उनको मना करने की बजाए उन्हें बढ़ावा भी देती हैं। इस बीच अब टीना दत्ता को इन सब से दिक्कत होने लगी है।

bigg boss 16 tina dutta and shalin bhanot

bigg boss 16 contastants tina dutta and shalin bhanot

सौंदर्या आ रही हैं शालीन के नजदीक

यह सभी जानते हैं कि शालीन और टीना एक दूसरे के लिए कुछ ना कुछ फील करते हैं, लेकिन वह दोनों इस चीज को कभी नहीं मानते हैं। बीते एपिसोड में सौंदर्या, शालीन के साथ गौतम के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। किस तरह बिग बॉस के घर से बेघर होते समय गौतम ने सौंदर्या के साथ सही तरह से बरताव नहीं किया था। सौंदर्या, शालीन ने पूछती हैं, ‘तुम्हे क्या लगता है कि मेरे और गौतम के बीच प्यार सिर्फ मेरी तरफ से ही था, क्या गौतम ने बाहर जाते समय जिस तरह से बिहेव किया वो सब नॉर्मल था?’ इसके बाद सौंदर्या ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि शालीन इस बारे में किसी और से बात करे।

End of Feed