Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पापा ने किया बेटी का सपोर्ट, बोले- अपनी बेटी के लिए, मेरी बेटी को मत दिखाओ नीचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:27 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में पिछले दिन सुंबुल के पिता आए थे और उन्होंने टीना और शालीन को खूब खरी- खोटी सुनाई थी। अब इस मामले में टीना दत्ता के पिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में सुंबुल के पिता ने टीना दत्ता को खूब खरी- खोटी सुनाई थी
  • सुंबुल के पिता पर भड़के टीना दत्ता के पापा
  • टीना के पापा बोले- मेरी बेटी को नीचे मत दिखाना

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में पिछले दिनों शालीन (shaleen Bhanot), टीना दत्ता (Tina Datta) और सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के बीच अच्छी बॉन्डिंग को देखने को मिल रही थी। वीकेंड के वार एपिसोड में सुंबुल के पिता (Sumbul Touqeer dad) पहुंचे थे। उन्होंने सुंबुल की आंंखें खोलते हुए उनके दोनों दोस्त शालीन और टीना दत्ता को लेकर कई खुलासा किए।

tina dutta and sumbule dad

tina dutta and sumbule dad

सुंंबुल के पिता ने अपनी बेटी से बात करते हुए कहा था कि तुम्हारे पीछे टीना और शालीन मजाक उड़ाते हैं। बेटा देख लो ये दुनिया कैसी है? उन्होंने कहा था, शालीन मेरी बेटी आपसे साफ दिल के साथ मिली थी और आपने क्या किया उसका नेशनल टेलीविजन पर मजाक उड़ाया। आप चाहते तो उसे बेटी या बहन की तरह समझा सकते थे। इतना ही नहीं सुंबुल के पिता ने टीना को भी टारगेट किया।

End of Feed