Bigg Boss 16 Eviction: फिनाले के करीब आकर कटा इस हसीना का पत्ता, फैंस मान रहे थे विनर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 12:41 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच लगातार झगड़े हो रहे हैं। दोनों ने एक- दूसरे से बात करना तक बंद कर दिया है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड पर फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई है।

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों चर्चा में है। आज वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान (Farah Khan) होस्ट करेंगी। वीकेंड पर उन्होंने घर में आते ही टीना दत्ता (Tina Datta) और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे नॉमिनेटेड है। रिपोर्ट के अनुसार, टीना दत्ता घर से एलिमिनेट होगी। टीना शुरुआत से ही स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जा रही थी। टीना को सभी नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट मिले हैं। इस बात का दावा एक पैपराजी अकाउंट ने किया है। हालांकि अभी तक इस पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आई है। इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

Bigg boss 16 (70)

Bigg boss 16 (credit pic: instagram)

वीकेंड का वार प्रोमो आउट हो गया है। वीडियो में फराह खान शालीन भनोट के मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाने के लिए टीना और प्रियंका को जमकर फटकार लगाती हैं। इस दौरान टीना और प्रियंका अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि टीना के बर्ताव को देखकर फराह खान वहां से चली जाती है।

End of Feed