Bigg boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में घर के सदस्यों का निमृत कौर आहलूवालिया के तौर पर नया कप्तान मिल गया है। कप्तानी को लेकर कल घर में कोई टास्क नहीं हुआ, बिग बॉस ने घर के एक्स कप्तान शिव ठाकरे को बुलाया और उनसे पूछा कि घर के अगले कप्तान के तौर पर आप निमृत, टीना दत्ता और अपने आप में से किसको देखना चाहते हैं। जिसके जवाब में शिव ने निमृत का नाम लिया और उन्हें घर का नया कप्तान बना दिया। इसके साथ ही घर में खूब बवाल हुआ, टीना दत्ता ने निमृत और शिव को धोखेबाज करार दे दिया।
bigg boss 16 this week nominated contestants
घर के नए कप्तान का तो टास्क तो नहीं हुआ लेकिन घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक टास्क जरूर किया गया है।
इस हफ्ते अर्चना और प्रियंका की टीम ने मारी बाजी
बिग बॉस 16 के घर में बीते काफी समय से साजिद खान और उनके ग्रुप के लोग नॉमिनेट होने से लगातार बचते आ रहे थे। हालांकि इस हफ्ते बाजी पलट गई है। बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया जिसमें दो टीम बनाई गईं। एक टीम 7, जिसमें शिव, शालीन, सुंबुल, स्टेन, साजिद, अब्दु और टीना शामिल थीं। वहीं टीम 4 जिसमें अर्चना, प्रियंका, अंकित और सौंदर्या शामिल हुए। इस टास्क के अंत में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीम 7 ज्यादातर सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं और टीम 4 पूरी तरह से बच गई है।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना, शालीन, शिव, साजिद, सुंबुल और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए हैं। बीते कुछ हफ्तों के प्रदर्शन और ट्रेंड पर नजर डालने से पता चलता है कि टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान में से कोई एक कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर हो सकता है।
आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करके उन्हें घर से बेघर होने से बचा सकते हैं।
