Bigg Boss 16: प्रियंका और सुंबुल की लड़ाई में निमृत ने किया आग में घी डालने का काम, बोलीं- वो खुद को...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2023, 02:58 PM IST

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 चर्चा में हैं। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के बीच जमकर लड़ाई हुई। सुंबुल ने निमृत, शिव और स्टैन के सामने निकाली अपनी भड़ास। सुंबुल ने कहा कि वो अपने आप को क्या समझती हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क हुआ है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे के खिलाफ जमकर किचड़ उछाला। टास्क के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच जमकर लड़ाई हुई। टास्क में शालीन भनोट और टीना दत्ता ने एक -दूसरे को टारगेट किया। वहीं, शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने पुरानी दुश्मनी निभाई। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में सुंबुल तौकीर खान निमृत से कहती हैं कि मैं अब उनके लिए खाना नहीं बनाऊंगी। मैंने उसे जरा सा टच किया तो वो इस तरह से बात कर रही हैं। कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा।

bigg boss 16 (8)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

जब भी कोई उदास होता है तो मैं हमेशा उसके पास जाती हूं। सुंबुल इस दौरान काफी इमोशनल हो जाती है। सुंबुल को चुप कराने के लिए शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत आते हैं। वो कहती हैं कि अगर वो आएगी और फिर मेरा मजाक उड़ाएगी कि सुंबुल तो रो रही है। निमृत कहती हैं कि वो खुद को क्या समझती हैं। दरअसल नॉमिनेशन टास्क के दौरान सुंबुल और प्रियंका के बीच जमकर बहस हुई थी।

End of Feed