Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss Wild Card Entry) को लेकर चर्चा हर तरफ हो रही हैं। बिग बॉस के घर में टीवी एक्टर विकास मानकतला (Vikas Manaktala) वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं, जिसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Shreejita De) की भी शो में दोबारा एंट्री होने वाली हैं। यह बात जग जाहिर है कि टीना दत्ता और श्रीजिता डे की आपस में नहीं बनती है। जिससे यह तो साफ हो गया है कि टीना को श्रीजिता की एंट्री रास नहीं आ रही है। श्रीजिता की एंट्री से बाद अब टीना दत्ता बौखलाने वाली हैं और बिग बॉस से कहती हुई नजर आ रही हैं कि क्या आपको मेंरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती है। बिग बॉस में श्रीजिता की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मनोरंजन का डोज हाई होने वाला है। घर में बवाल और हंगामा अपने चरम पर हो जाएगा।
Bigg Boss 16: Shreejita de and Tina Dutta
बिग बॉस के घर होगा जमकर बवाल
एक बार फिर दो जानी दुश्मन टीना दत्ता और श्रीजिता डे बिग बॉस के घर में आममे-सामने होने वाले हैं। दोनों के बीच दुश्मनी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दरअसल बिग बॉस 16 में श्रीजिता डे की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें श्रीजिता की वाइल्ड कार्ड एंट्री से टीना दत्ता काफी असहज नजर आ रही हैं। श्रीजिता आते ही शालीन को कसकर गले से लगा लेती हैं। इन सबके बीच टीना का चेहरा देखने वाला होता है। वह काफी परेशान और बेबस नजर आती हैं। टीना बिग बॉस से कहती हैं, 'आपको मेरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती है बिग बॉस'। इस बीच श्रीजिता, टीना से कहती हैं, 'तुम पूरी तरह से नेगिटिव एनर्जी से भरी हुई है। प्लीज मुझसे दूर रहना'।
Dobaara karne Bigg Boss ke ghar mein entry, aa rahi hai Sreejita bannkar Wildcard! 😍Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri r… t.co/6U2IcPNCXF
— ANI (@ANI) Dec 7, 2022
बता दें बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। एक तरफ श्रीजिता डे दोबारा घर में नजर आने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर टीवी एक्टर विकास मानकतला भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।
