Bigg Boss 16: टीना दत्ता और MC Stan का घर में हुआ बुरा हाल, बिग बॉस से निकलते ही करेंगे ये काम!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 9, 2022, 07:26 AM IST

Bigg Boss 16; Sreejita De and Tina Dutta: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता बेहद अकेला महसूस कर रही हैं। सौंदर्या और श्रीजिता के साथ बहस के बाद वह बुरी तरह टूटती नजर आईं। श्रीजिता डे और टीना दत्ता की दुश्मनी आगे-आगे क्या गुल खिलाने वाली है यह देखना काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीजिता डे की एंट्री से परेशान हुईं टीना दत्ता।
  • सौंदर्या से भी टीना दत्ता की जमकर बहस हुई।
  • बहस बाजी और आरोपों से टीना बुरी तरह टूट गईं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने धमाका कर दिया है। घर में श्रीजिता डे (Sreejita De) को दोबारा देखकर कुछ अपनी खुशी नहीं रोक पाए तो टीना दत्ता अपने आंसू और गुस्सा। घर में जैसे ही श्रीजिता डे घर में एंट्री लेती हैं, वैसे ही टीना को टारगेट करने लगती हैं और लगातार उन्हें बुरा-भला कहने लगती हैं। शुरुआत में श्रीजिता को बिग बॉस एक योगा ट्रेनर के रूप में बुलाते हैं। जो योग के साथ ही घर वालों को कीमत सलाह भी देती हैं। वह इस योगा सेशन के लिए निमृत, अंकित, सुंबुल और टीना को बुलाती हैं। टीना को छोड़कर वह सभी कंटेस्टेंट से हंसकर बात करती हैं गले मिलती हैं। हालांकि श्रीजिता, टीना के साथ अपनी दुश्मनी ठीक करने के बिल्कुल मूड में नहीं दिख रही हैं।

Tina Dutta and MC Stan

Tina Dutta and MC Stan

‘तुम्हारा दिल बहुत काला है’

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में जैसे ही टीना दत्ता, योगा रूम में एंट्री लेती हैं। वह श्रीजिता के साथ बंगाली में बात करना शुरू कर देती हैं और उनकी ओर गले मिलने के लिए पहुंचती हैं। हालांकि श्रीजिता उन्हें रोक देती हैं और गले भी नहीं मिलतीं। इसके बाद वह टीना को काफी भला-बुरा कहती हैं, उनको काले दिल का व्यक्ति तक बोल देती हैं। इसके बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि श्रीजिता सिर्फ योग गुरु ही नहीं बल्कि एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हैं। घर में श्रीजिता की एंट्री के बाद से ही टीना अपने आप को काफी अकेला महसूस करती हैं। कुछ समय बाद उनकी सौंदर्या से भी खाने को लेकर बहस हो जाती है।

End of Feed