Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा की 40 लाख की अंगूठी ने उड़ाए अर्चना गौतम के होश! बोलीं- 'असली तो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 08:03 AM IST

Bigg Boss 16, Soundarya Sharma Ring: बिग बॉस 16 के घर में लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम और सौंदर्या के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अर्चना ने सौदंर्या की अंगूठी के बारे में बात करते हुए उसकी कीमत बताई है। जिसके बाद सौंदर्या ने ऐसा करने के लिए अर्चना को सुना भी दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या शर्मा की अंगूठी की शुरू हुई चर्चा।
  • अर्चना ने बताई सौंदर्या की अंगूठी की कींमत।
  • इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कप्तानी और नॉमिनेशन को लेकर खूब तांडव मचा है। शिव ठाकरे ने निमृत कौर आहलूवालिया को घर का नया कप्तान चुना, जिसके साथ ही टीना दत्ता ने अपना आपा खो दिया और पूरा घर सिर पर उठा लिया। इस बीच एक वाक्य ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सौंदर्या शर्मा के रिंग के बारे में बात करते हुए अर्चना गौतम ने सौंदर्या से कंफर्म किया कि क्या उनकी ये अंगूठी 40 लाख की है? जिस पर हामी भरते हुए सौंदर्या ने कहा कि हां ये अंगूठी उन्होंने अपने अंकल से ली है।

Soundarya Sharma Ring

Bigg Boss 16: Soundarya Sharma Ring

सौंदर्या और अर्चना की अंगूठी के बारे में बातचीत को सुनकर अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। लोगों का मानना है कि अंगूठी की कीमत बताकर अर्चना या फिर सौंदर्या क्या प्रूफ करना चाहते हैं।

End of Feed