Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। घर में निम्रत कौर आहूवालिया घर की नई कैप्टन बन गई हैं। टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के लिए घरवालों को निम्रत की कैप्टेंसी को छीनना होगा। इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि आप निम्रत की जगह किसे कैप्टन बनान चाहते हैं। बिग बॉस एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी से टिकट टू फिनाले के लिए दो कंटेस्टेट्स का नाम पूछते हैं। बिग बॉस शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से पूछते हैं कि आपको घर में किसकी गेम कमजोर लग रही हैं। शिव और एमसी स्टैन कहते हैं कि अंकित के जाने के बाद से उनकी गेम नहीं दिखाई दे रही है। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
प्रोमो में शिव टिकट टू फिनाले टास्क के लिए प्रियंका चौधरी और एमसी स्टैन का नाम लेते है। प्रियंका का नाम सुनने के बाद निम्रत हैरान रह जाती है। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे का वाडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिव के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि शिव ठाकरे घर में गेम चेंजर है। दूसरे यूजर ने लिखा, गुड स्टेप शिव ठाकरे, मेकर्स का प्लान समझ गया बंदा। तीसरे यूजर ने लिखा, गेम चेंजर शिव ठाकरे।
Kya #TicketToFinale week bacha paayegi Nimrit? 🎟Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9 baje,… t.co/xLnyYY2tvf
— ANI (@ANI) Jan 18, 2023
शिव ठाकरे बने गेम चेंजर
@ColorsTV @ashixsparkle @BeingSalmanKhan @Chingssecret @ShivThakare9 The one who are targeting shiv and saying doub… t.co/UIGBh4QX5o
— ANI (@ANI) Jan 18, 2023
It will be epic if those who still didn’t become captains become captains with help of #ShivThakare 😂👏#BiggBoss16 undefined
— ANI (@ANI) Jan 18, 2023
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, इस हफ्ते घर से सौंदर्या शर्मा एलिमिनेट हो सकती हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
