Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और साजिद खान ने बिग बॉस को बताया बायस्ड, कहा- 'सिर्फ अर्चना का ध्यान रखा जाएगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2023, 09:24 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कंटेस्टेंट अक्सर शो के मेकर्स या बिग बॉस को बायस्ड करार देते आए हैं। इस बीच एमसी स्टैन और अर्चना गौतम की लड़ाई के बाद शिवा ठाकरे और साजिद खान ने एक बार फिर बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव ठाकरे और साजिद खान ने बिग बॉस को बॉयस्ड कहा।
  • एमसी स्टैन और अर्चना की लड़ाई में घरवालों को मिली सजा।
  • लड़ाई के बाद एमसी स्टैन और अर्चना गौतम भावुक नजर आए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच हुई लड़ाई ने पूरे घर का माहौल ही खराब कर दिया है। एक दूसरे को भला बुरा बोलने के बाद एमसी स्टैन और अर्चना गौतम दोनों ही काफी परेशान नजर आए। एक तरफ जहां अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा के सामने पूरी रात रोती हुई नजर आईं, वहीं दूसरी ओर एमसी स्टैन ने खाना तक खाने से मना कर दिया और घर में तोड़-फोड़ मचाने लगे। इस बीच साजिद खान, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे, स्टैन को संभालने हुए नजर आए हैं। इस बीच साजिद और शिव ने बिग बॉस पर ही कई आरोप मड़ दिए हैं। दोनों का मानना है कि बिग बॉस भेदभाव करते हैं और हमारे लिए बायस्ड हैं। जिसके बाद अब एक नया विवाद शुरू हो गया है।

Shiv Thakare And Sajid Khan

Shiv Thakare And Sajid Khan

साजिद और शिव ने बिग बॉस को बताया बायस्ड

बिग बॉस 16 के ताजा एपिसोड में शिव ठाकरे और साजिद खान ने बिग बॉस को बायस्ड करार दे दिया है। एमसी स्टैन सबसे पहले इस बात की शुरुआत करते हैं, उनका मानना है कि अर्चना गौतम ने मुझे कितना भला-बुरा कहा है लेकिन आखिर में सारी गलती मेरी ही करार दी जाएगी। जिस बात पर शिव ठाकरे और साजिद खान कहते हैं, ‘तू ये सब मत सोच, हमें पता है कि अर्चना को थोड़ी एडवांटेज मिलती है। उनको शुरुआत से ही अलग तरह से ट्रीट किया जाता है।’ इस पर साजिद खान आगे कहते हैं, ‘ये बात तो मैं सीजन की शुरुआत से ही कह रहा हूं कि बिग बॉस उसे कुछ नहीं कहेंगे।

End of Feed