Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 चर्चा में छाया हुआ है। शो में निम्रत और शिव की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद है। दोनों ने घर में हमेशा एक- दूसरे के प्रति अपनी दोस्ती निभाई है। शिव इस घर में सबसे ज्यादा निम्रत, स्टैन, साजिद खान और अब्दू रोजिक से जुड़े हुए है। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में शिव और निम्रत के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में निम्रत शिव से कहती हैं कि अगर मैं घर से किसी से अनफिल्टर्ड जुड़ी हुई तो वो तू है। मुझे पता है निम्रत सच्ची और इमोशनल गर्ल है। मैं तुझ पर अपना हक जमाती हूं तो तू क्यों नहीं जमाता है। शिव कहते हैं तू गुस्सा होती है तो मैं तुझे मनाता हूं। लेकिन जब मैं गुस्सा होता हूं तो तू मुझे नहीं मनाती हैं। इस पर निम्रत शिव से सॉरी कहती हैं। तुझे वो नहीं दिखता है क्या?
shiv and nimrit (credit pic: instagram)
वीडियो में निम्रत आगे इस प्यार को क्या नाम दूं गाना गाते हुए और नाचती हुई नजर आती हैं। निम्रत इस दौरान बेहद खुश नजर आती है। निम्रत और शिव ने हमेशा अपनी मंडली का साथ दिया है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों की एंट्री होने वाली है।
शिव और निम्रत के बीच बढ़ी नजदीकियां
सोशल मीडिया पर निम्रत और शिव का वीडियो वायरल हो रहा है। क्या एक्ट्रेस के दिल में है शिव के लिए प्यार? फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। घर में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स से मिलने परिवार के सदस्य पहुंचे। घरवालों के देखकर फैंस हुए इमोशनल। घर में साजिद खान की बहन फराह खान की एंंट्री हुई। साजिद को देखकर फूट- फूटकर रोने लगीं फराह खान।
