Bigg Boss 16: फिनाले को लेकर शेखर सुमन ने निकाली साजिद खान की अकड़, बोले- इतना घमंड....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 3, 2023, 09:01 PM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान साजिद का फूटा गुस्सा। साजिद ने सभी घरवालों को चैलेंज देते हुए कहा कि करो फिनाले वीक तक नॉमिनेट। अब इस मामले में शेखर सुमन ने अपनी राय रखी है।

Bigg Boss 16: इस साल के पहले ही दिन घर के 7 सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के असली रंग दिखाई दिए। शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, सौदर्या शर्मा और श्रिजीता डे और अर्चना गौतम नॉमिनेट हुई। नॉमिनेशन के बाद साजिद खान (Sajid Khan) की प्रियंका चौधरी, सौंदर्या शर्मा और श्रिजीता डे से झगड़ा हो जाता है। घर के इन सदस्यों का मानना था कि नॉमिनेश का असर साजिद खान पर साफ दिखाई देता है और इस बात को लेकर उनकी सबसे बहस हो जाती है।

bigg boss 16 (47)

bigg boss 16 (credit pic : instagram)

साजिद ने बहस के दौरान सभी घरवालों को चैलेंज देते हुए कहा कि तुम सब चाहो तो मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट करते रहो। लेकिन इसके बावजूद 12 फरवरी को फिनाले में खड़ा रहूंगा। इस चैलेंज को सुनने के बाद सभी घरावाले काफी शॉक्ड रह गए। अब इस मामले में शेखर सुमन ने जवाब दिया है।

End of Feed