Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) एपिसोड फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है। सबकी चहेती और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 16 में आने वाली हैं। जी हां आपने सही सुना है। शहनाज एक बार फिर हमें बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल और बिग बॉस घर का एक पुराना नाता है। बिग बॉस 13 में शहनाज को लोगों का खूब प्यार मिला और वह सभी की फेवरेट बन गईं। शहनाज और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पहली बार बिग बॉस के घर में जा रही है।
Shehnaaz Gill in Bigg Boss 16
इससे पहले जब वह बिग बॉस के सेट पर नजर आई थीं तो सिद्धार्थ भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि आज का एपिसोड धमाकेदार होगा, जिसमें हंसी मजाक होगा, डांस होगा और खूब सारी कॉमेडी भी।
सलमान खान के साथ करेंगी रोमांटिक डांस
बिग बॉस के नए प्रोमो में शहनाज गिल, सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। टाइगर जिंदा है के गाने 'दिल दियां गल्लां' पर सलमान और शहनाज रोमांटिक डांस कर रहे हैं। शहनाज ब्लू कलर की शानदार ड्रेस में नजर रही हैं। शहनाज को एक बार फिर बिग बॉस के घर में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि शहनाज के लिए भी बिग बॉस में दोबारा जाना इमोशनली काफी मुश्किल रहा होगा।
MC Square के संग शहनाज
शहनाज गिल हसल 2 (Hustle 2) के विनर एमसी स्क्वायर (MC Square) के साथ नजर आने वाली हैं। शहनाज और स्क्वायर अपने नए गाने Ghani Sayani को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस के घर में जा रहे हैं। इस बीच शहनाज और स्क्वायर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट से भी बातचीत करते हुए भी दिखाई देंगे
