Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) का लव एंगल सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने भी टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते को लेकर सवाल पूछे थे। घर में भी दोनों का रिश्ता हॉट टॉपिक बना हुआ है। शालीन भनोट टीना दत्ता के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार कर चुके हैं। वहीं, टीना दत्ता कभी अपने प्यार का इजहार करती हैं तो दूसरे ही पल उनसे दूरी बनाकर झगड़ने लगती हैं। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में शालीन और प्रियंका बैठे हुए नजर आ रहे हैं। शालीन प्रियंका से अपने और टीना के रिश्ते को लेकर बाते करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
shalin and priyanka choudhary (credit pic: instagram)
वीडियो में प्रियंका शालीन से पूछती हैं कि क्या हुआ? इतना क्यों तुम हार्ट ब्रोकन फील कर रहे हो? वो कहते हैं ये लड़की मुझे बवकूफ बना रही हैं। प्रियंका कहती हैं शालीन क्या आपको पता नहीं था। मैंने तो उसे भी कहा था जहां वो गलत थी। शालीन कहते हैं आप बताओं एक दिन में प्यार खत्म हो जाता है। मेरी गलती हुई की उसने जो कहा मैंने मान लिया। उसने कहा कि हमारे प्यारे- प्यारे छोटे बच्चे होंगे। मैंने देखा था कि लड़के ऐसा करते हैं। लेकिन यहां तो लड़की ने ही बेवकूफ बनाया।
शालीन ने प्रियंका के सामने खोली टीना की पोल
शालीन और टीना दत्ता का रिलेशनशिप किसी को समझ नहीं आ रहा है। टीना कहती हैं कि तुम मुझे विक्टिम बना रहे हो। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर अलग- अलग राय रखते हैं। घर में शालीन और प्रियंका चौधरी के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में घर में बैठे हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों प्रियंका और शालीन के बीच टास्क की वजह से जमकर झगड़ा हुआ था।
