Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवाले टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के रिश्तें पर सवाल खड़े करते नजर आए हैं। खुद बिग बॉस ने एक-एक कर सभी घरवालों को कंफेशन रूम में बुलाया और उनसे टीना और शालीन के रिश्ते पर बात की है। इस बीच प्रियंका चौधरी से लेकर अर्चना गौतम तक सभी घरवालों ने दोनों के रिश्ते को बनावटी और फेक बताया है। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में ज्यादातर समय घरवाले टीना और शालीन के बारे में ही बात करते दिखे। इस बीच एक समय के बाद टीना और शालीन का गुस्सा भी फूट पड़ा और वह अर्चना व सौंदर्या के रिश्ते पर भी सवाल खड़े करने लगे। जब अर्चना ने शालीन और टीना की दोस्ती को रिलेशनशिप का नाम देने की कोशिश की तो शालीन भनोट का गुस्सा आ गया और उन्होंने अर्चना और सौंदर्या को भी लेस्बियन बुला करार दे दिया है। जिसके बाद अब घर में नया बवाल मच गया है।
Soundarya Sharma and Archana Gautam
अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर मचा बवाल
शालीन ने कहा, 'मैं और टीना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, अगर हम क्लोज आते हैं तो तुम इस दोस्ती को रिलेशनशिप बताने लगते हो। अगर ऐसा ही हो तो सौंदर्या और अर्चना जिस तरह से रहते हैं वह भी लेस्बियन ही होने चाहिए।' इसके साथ ही टीना भी यही कहती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अगर तुम लोग हमारे रिश्ते पर सवाल खड़ा करोगे तो सुनने की भी गुंजाइश होनी चाहिए।
बिग बॉस फैंस ने क्या कहा?
अब बिग बॉस फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि टीना और शालीन को अर्चना और सौंदर्या को लेस्बियन बुलाना बिल्कुल गलत है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि सभी घरवाले शालीन और टीना को ही टारगेट कर रहे हैं, खुद बिग बॉस भी बाकी घरवालों को बढ़ावा दे रहे हैं।
