Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar) एपिसोड धमाकों से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच दूसरी बार तगड़ी लड़ाई देखने को मिली है। जिसमें दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे को गाली-गलौज करते नजर आए। एक बार फिर बात हाथापाई तक पहुंचने वाली थी, वो तो बाकी घरवालों ने बीच में आकर स्थिति को संभाल लिया। अब सलमान खान इस मामले में स्टैन और शालीन की क्लास लगाने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमों में सलमान खान का गुस्सा नजर आ रहा है। इस बीच एमसी स्टैन और शालीन भनोट भाई जान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar
सलमान खान के सामने निकली घरवालों की हवा
बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान खान की डांट के बाद घर में काफी शांति नजर आ रही है। शालीन भनोट और एमसी स्टैन की भी हवा निकल गई है और सलमान से सॉरी-सॉरी बोलते दिख रहे हैं। इस बीच सलमान खान दोनों को कुछ वाक्य देते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कहते हैं। वो भी गालियों से। जिसके बाद दोनों की नजरें शर्म से नीचे हो जाती हैं और माफी मांगने लगते हैं।
तुम्हारी मां-बहनों की क्या गलती है?
इस बीच सलमान खान, शालीन और एमसी स्टैन दोनों से यह सवाल पूछते हैं कि तुम जो एक दूसरे की मां-बहनों को गालियां देते हो उसमें क्या उनकी क्या गलती है। इस बीच दोनों ही कंटेस्टेंट का चेहरा शर्म से झुका हुआ था और सलमान ने बार-बार सॉरी कह रहे थे।
इस बीच बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से अंकित गुप्ता बाहर होने वाले हैं। घर वाले अंकित गुप्ता को यह कहते हुए घर से बाहर निकाल देंगे कि उनका योगदान शो में सबसे कम है। वहीं फैंस लगातार अंकित गुप्ता के एविक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और यूजर्स ने मेकर्स के प्रति नारजगी भी जताई है।
