Bigg Boss 16 Contestant Abdue Rozik: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। नए प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ने शो के पहले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा कर दिया है। कलर्स टीवी ने शो के कई प्रोमो रिलीज किए हैं। प्रोमो में सलमान खान और गौहर खान नजर आ रहे हैं। सलमान ने दर्शकों को शो के पहले कंटेस्टेंट (Bigg Boss 16 First Contestant)अब्दु रोजिक (Abdue Rozik) से मिलवाया। अब्दु रोजिक ने अपनी क्यूटनेस से सिर्फ लोगों का ही नहीं खुद सलमान खान का दिल भी जीत लिया है। अब्दु रोजिक अक्सर सलमान खान के गाने और डायलॉग्स पर परफॉर्म करते हैं। उन्होंने बिग बॉस के प्रीमियर में भी सलमान खान की फिल्म दंबग के पॉपुलर डायलॉग स्वागत नहीं करोगे हमारा से एंट्री ली। आइए जानते हैं बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक के बारे में।
बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट बने अब्दु रोजिक (साभार: instagram)
तजाकिस्तान के परफॉर्मर, सिंगर अब्दु रोजिक हैं। अब्दु रोजिक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। 19 साल के अब्दु रोजिक एक छोटे बच्चे की तरह दिखता है। दरअसल अब्दु बचपन में रिकेट्स नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए थे। लेकिन परिवार के पास पैसे नहीं थे इसलिए समय पर उनका इलाज नहीं हो पाया। अब्दु को ताजिक रैप गाने के लिए जाना जाता हैं। वो दुशांबे शहर में रैपर और ब्लॉगर बैरन के साथ काम करते हैं। साल 2021 में अब्दु चर्चा में आए थे जब उनकी लड़ाई Hasbulla Magomedov के साथ हुई थी। उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।
अब्दु रोजिक की भारत ही नहीं विदेशों में भी फैन फॉलोइंग हैं। बिग बॉस के अलावा अब्दु रोजिक सलमान खान की फिल्म में भी नजर आएंगे। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर किया था।
अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब्दु की फैन फॉलोइंग के आगे कई पॉपुलर चेहरे फीके लग सकते हैं। अब्दु ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि सलमान और शाहरुख खान उनके फेवरेट स्टार्स हैं।
फैंस शो के अन्य कंफर्स सदस्यों के नाम को लेकर उत्सुक हैं। मेकर्स ने कुछ सेलेब्स की एक झलक दिखाई हैं, लेकिन उनके नाम को लेकर खुलासा नहीं किया है।
