Bigg Boss 16: सलमान खान से दोबारा बहस करने लगे शालीन भनोट, भाईजान को दिया उलटा जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 6, 2023, 11:03 AM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के क्लोज डांस के चर्चे सोशल मीडिया पर हर तरफ रहे हैं। इस बीच आज वीकेंड के वार पर सलमान खान दोनों की क्लाज लगाने वाला है। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान दोनों के रिश्ते को फेक बताता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट और टीना दत्ता को सलमान खान ने लगाई फटकार।
  • दोनों के रिश्ते को सलमान खान ने फेक करार दिया है।
  • टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्तें पर सलमान ने उठाए सवाल।

Bigg Boss 16: सलमान खान इस वीकेंड के वार (Weekend ka Vaar) पर भी शो के कंटेस्टेंट की लंका लगाने वाले हैं। इस बार सलमान खान के टारगेट पर होंगे टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot)। सलमान खान दोनों के फेक रिलेशन पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता, सलमान खान को साफ-साफ कहती नजर आती हैं कि 'मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं'। बिग बॉस ने नए साल के मौके पर एमसी स्टैन का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया था, इस कॉन्सर्ट में शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी क्लोज डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस क्लोज डांस पर के चर्चे सोशल मीडिया पर हर तरफ रहे हैं। इस बीच आज वीकेंड के वार पर सलमान खान दोनों की क्लाज लगाने वाला है। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान दोनों के रिश्ते को फेक बताते हैं। इस बीच शालीन भनोट एक बार भी भाईजान को अपनी बातों से नाराज कर देंगे।

Tina Dutta and Salman Khan

Tina Dutta and Salman Khan

'तुम लड़ाई के बार चिपक-चिपक कर डांस करती हो'

सलमान खान टीना दत्ता से पूछते हैं, 'टीना किसके साथ गेम खेल रही हो?' जिसपर अर्चना जवाब देती हैं, 'वो शालीन के साथ झूठे प्यार का गेम खेल रही हैं।' इसके बाद सलमान खान, टीना दत्ता को फटकार लगाना शुरू कर देते हैं। टीना दत्ता कहती हैं, सलमान सर मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं। जिसपर सलमान खान बौखला जाते हैं और कहते हैं, तुम लड़ाई करती हो और फिर म्यूजिक बजता है तो चिपक-चिपक कर डांस करने लगती हो। बाकी और कोई डांस करने के लायक नहीं था या चिपकने के लायक।'

End of Feed