Bigg Boss 16: शालीन और टीना की दोस्ती पर सलमान ने उठाया सवाल, बोले- क्या शालीन के साथ भी खेल रही हो गेम...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 08:02 PM IST

Bigg Boss 16: शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) की दोस्ती पर जनता के सवाल सुनकर हैरान रह गए घरवाले। जनता के सवालों में फंसी टीना दत्ता। शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों की दोस्ती पर कहीं ये बात।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की दोस्ती पर एक बार फिर उठे सवाल। आज वीकेंड का वार एपिसोड है। आज के एपिसोड में जनता पूछेगी घर के सदस्यों से तीखे सवाल। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने भी टीना से उनकी और शालीन की दोस्ती को लेकर सवाल पूछा। टीना ने पहले कहा था मैं शालीन को अपना दोस्त मानती हूं। लेकिन बाद में जनता के सवालों पर फंस गईंं टीना। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में ऑडियंस का पैनल स्टेज पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। जहां पर एक लड़की शालीन से पूछती हैं, आप हमेशा टीना के पीछे- पीछे क्यों भागते हो। इसके जवाब में सलमान कहते हैं क्या करें आदत है?

bigg boss 16 (29)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

दूसरा सदस्य कहता है कि टीना हमेशा अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करती हैं। इसके जवाब में शालीन कहते हैं मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं। पूरे चर्चे के बाद टीना क्लिप में कहती हैं मैं उससे अब दोस्ती भी नहीं निभाउंगी। क्योंकि ये मुझ पर ही उल्टा पड़ रहा है। टीना के इस जवाब के बाद सलमान कहते हैं, अब मुझे ये देखना है, चैलेंज है। इतना ही नहीं सलमान टीना से पूछते हैं क्या आप शालीन का इस्तेमाल कर रही हो?

End of Feed