Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता को फिल्म ऑफर करेंगे साजिद खान, प्रियंका चौधकी के सामने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 04:25 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का घर कई कंटेस्टेंट के लिए सफलता के नए दरवाजे खोलता है। बिग बॉस से मिलने वाले फेम का असर शो के कंटेस्टेंट की करियर में भी देखने को मिलता है। अब साजिद खान ने घोषणा कर दी है कि वह अंकित गुप्ता को एक बड़ी फिल्म ऑफर करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकित गुप्ता को मिलेगा बड़ी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर।
  • साजिद खान ने अंकित गुप्ता को बताया अच्छा एक्टर।
  • साजिद की फिल्म में मिलेगी अंकित गुप्ता को जगह।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें शो में सबसे कम योगदान करने के लिए घरवालों में बाहर कर दिया है। हालांकि अंकित गुप्ता के घर से बाहर जाते हैं उनके फैंस ने शो के मेकर्स के प्रति नारजगी जतानी शरू कर दी है। फैंस का मानना है कि अंकित गुप्ता का एलिमिनेशन काफी अनफेयर है। हालांकि अंकित गुप्ता के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। बिग बॉस का घर कई कंटेस्टेंट के लिए सफलता के नए दरवाजे खोलता है। बिग बॉस से मिलने वाले फेम का असर शो के कंटेस्टेंट के करियर में भी देखने को मिलता है। अब साजिद खान ने घोषणा कर दी है कि वह अंकित गुप्ता को एक बड़ी फिल्म ऑफर करने वाले हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चौधरी से बात करते हुए साजिद ने यह बात कही है।

Sajid Khan and Ankit Gupta

Sajid Khan and Ankit Gupta

'मेरी आंखे धोखा नहीं खा सकतीं'

अंकित के बारे में बात करते हुए साजिद खान ने प्रियंका से कहा, 'मेरी आंखे धोखा नहीं खा सकती हैं, एक एक्टर के रूप में उसमें काफी ज्यादा पोटेंशियल हैं वह बड़ी चीजों के लिए बना है और मैने कुछ सोचा भी है उसके लिए।' साजिद की इस बात से प्रियंका चौधरी भी हांमी भरती नजर आती हैं। इससे पहले भी एक बार साजिद खान खुद अंकित से यह बात कर चुके हैं कि वह उसको एक फिल्म ऑफर करने वाले हैं। हालांकि बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट काफी कुछ बोलते हैं सभी बातों को पर यकीन करना मुश्किल है।

End of Feed