Bigg Boss 16: साजिद खान ने घर से निकलते ही बदले सुर, बोले- प्रियंका है हिरोइन और साइड किक है निम्रत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 09:01 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड पर अब्दू रोजिक और साजिद खान बतौर गेस्ट नजर आएंगे। घर में आते ही दोनों ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड पर सलमान खान (Salman Khan) को स्टेज पर साजिद खान और अब्दू रोजिक ज्वाइंन करेंगे। सलमान खान ने अब्दू रोजिक और साजिद के साथ जमकर मस्ती की। साजिद खान और अब्दू रोजिक (abdu Rozik) ने सलमान खान से घरवालों को लेकर कुछ सवाल पूछे। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में साजिद ने सलमान से पूछा कि आप किस घरवालों को अपनी फिल्म का कौन सा नाम देंगे। सलमान ने शालीन को ट्यूबलाइट कहा था। वहीं, प्रियंका को जय हो फिल्म का टैग दिया।

BIGG BOSS 16 (68)

Bigg bos 16 (credit pic: instagram)

वहीं, सलमान साजिद से पूछते हैं कि आप अपनी फिल्म में किस सदस्य को क्या रोल देंगे। साजिद कहते हैं मैं निम्रत को साइड रोल दूंगा। शिव ठाकरे को हीरो। वहीं, प्रियंका को हीरोइन का रोल दूंगा। साजिद ने बताया कि घर में मैं, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे शुरुआत से ही साथ थे बाद में वो मंडली बन गई। साजिद ने निम्रत और सुंबुल तौकीर खान तक का नाम तक नहीं लिया। घर में साजिद खान की मंडली हर टास्क साथ में करती थी। जब से साजिद खान और अब्दू रोजिक घर से बेघर हो हुए तब से मंडली काफी कमजोर हो गई है। अब्दू और साजिद के अलावा घर में सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की क्लास लगाई है।

End of Feed