Bigg Boss 16: रितेश देशमुख को देखकर फूट फूटकर रोने लगे साजिद खान, टीना और शालीन को मिला स्क्रिप्टेड का टैग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 05:17 PM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस के घर में अपने दोस्त रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा को देखकर साजिद खान (sajid khan) काफी इमोशनल हो गए। साजिद ने रितेश को गले लगाते हुए कहा तुम लोगों की बहुत याद आती है। साजिद और रितेश का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) चर्चा में छाया है। आज शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करने वाले हैं। वीकेंड का वार का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। वीकेंड पर सलमान खान एमसी स्टैन (Mc Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की क्लास लगाने वाले हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इसके अलावा घर में अपनी अपकमिंग फिल्म वेद के प्रमोशन के लिए रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा पहुंचे। दोनों से सलमान के साथ जमकर मस्ती की। इतना ही नहीं दोनों स्टार्स घर के अंदर गए और घरवालों से मुलाकात की। रितेश को देखकर साजिद खान (Sajid Khan) काफी इमोशनल हो गए और एक्टर के गले लगकर रोने लगे।

sajid khan (3)

sajid khan and riteish deshmukh bigg boss

वीडियो में रितेश और जेनेलिया को देखकर साजिद काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा मुझे तुम लोगों की बहुत याद आ रही है। इसके बाद वो कहते हैं सॉरी यार मैं रोने लग गया। रितेश और जेनेलिया ने घरवालों से कहा कि आपको एक सदस्य का नाम लेना है जिसने आपकी नाक में दम कर दिया है।

End of Feed