Bigg Boss 16: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन में अर्चना गौतम (Archana Gautam) एक मजबूर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही है। बिग बॉस के हर एपिसोड में अर्चना बाकी खिलाड़ियों के मद्देनजर ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। बीते दिनों उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था, हालांकि कुछ ही दिनों में उन्हें दोबारा शो का हिस्सा बना लिया गया है। फिलहाल घर की कप्तानी साजिद खान के हाथों में हैं। साजिद को घर का राजा भी घोषित किया गया है। इस समय जिस कंटेस्टेंट ने साजिद की नाक में दम कर रखा है वो है अर्चना गौतम। राशन के बंटवारे से लेकर काम बांटने तक, अर्चना ने साजिद पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
Bigg Boss 16 Archana Gautam
अर्चना के खिलाफ हुआ पूरा घर
इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें अर्चना से परेशान आकर साजिद ने उसे कठोर सजा देने का फैसला किया है। प्रोमों में साजिद, अर्चना को कुछ काम करने के लिए कह रहे हैं लेकिन उसके जवाब में अर्चना सोती हुई नजर आ रही हैं। अर्चना के इस व्यवहार से परेशान आकर साजिद, अपनी मनपसंद प्रजा को अर्चना को परेशान करने और कड़ा से कड़ा दण्ड देने का आदेश देता नजर आ रहा है। साजिद के इन मनपसंद लोगों को अर्चना उनके चमचे कहकर बुलाती है। साजिद के आदेश देने के बाद, शिव और निमृत, अर्चना के पास जाने हैं और कहते हैं कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो कड़ा से कड़ा दंड दिया जाएगा।
अर्चना के कपड़ो को फेंका
अर्चना के बात न मानने के बाद शिव, शालीन और बाकी सदस्य उनका सामान बाहर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अर्चना को उठाने के लिए भी हर एक पैंतरा आजमा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी की अर्चना इन सबके बाद किस तरह से रिएक्ट करती है।
