Bigg Boss 16: अर्चना गौतम (Archana Gautam) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच लड़ाई ने पूरा घर सिर पर उठा लिया है।दोनों कंटेस्टेंट के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। इस बीच अर्चना और एमसी स्टैन दोनों ही एक दूसरे के परिवार से लेकर फैंस तक को भला-बुरा बोलते नजर आए हैं। एक तरह जहां एमसी स्टैन ने अर्चना के पिता और परिवार को लड़ाई में घसीटा, वहीं अर्चना गौतम भी उनके फैंस और घर-परिवार पर सवाल खड़े करते नजर आई हैं। इस बीच बिग बॉस के नए प्रोमो में एमसी स्टैन अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि एमसी स्टैन, अर्चना के साथ लड़ाई के बाद आग बबूला हो जाते हैं और खुद को बाथरूम में बंद कर लेते हैं। इसके साथ ही वह तोड़-फोड़ पर भी उतारू हो जाते हैं। इस बीत शिव ठाकरे उन्हें लगातार संभालता नजर आता है।
Sajid Khan and MC Stan
'तू उसे थप्पड़ मार दे और शो से निकल जा'
शिव ठाकरे एक तरह जहां एमसी स्टैन को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं वहीं दूसरी ओर साजिद खान, स्टैन को सलाह देते हैं कि वो अर्चना गौतम को थप्पड़ मार कर शो से बाहर हो जाए। साजिद खान की यह बात सुनकर एमसी स्टैन गुस्से में अर्चना की ओर जाता हुआ दिखाई देता हैं। इस बीच शिव ठाकरे कहता है, 'आप क्या कह रहे हैं सर वो सच में कर देगा।' जिसके बाद साजिद खान ने कहा, 'पागल हो गया है क्या स्टैन।' इन सब के बीच बिग बॉस के घर का माहौल पूरा बदलने वाला है। खुद बिग बॉस ही अब घरवालों को कठोर सचा देने वाले हैं।
घरवाली ने मांगी बिग बॉस से माफी
इस बीच बिग बॉस के एक और प्रोमो में घरवाले गार्डन एरिया में नजर आ रहे हैं, जहा बिग बॉस उन्हें एक कठोर सजा दे सकते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट बिग बॉस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
