Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के साथ राहुल वैद्य को 'रूड' लगते हैं बिग बॉस, गायक ने खड़ा किया सवाल

Rahul Vaidya tweets for Bigg Boss 16 contestant Ankit Gupta: बिग बॉस 16 में हिस्सा ले रहे एक्टर अंकित गुप्ता को बिग बॉस की ओर से अक्सर ताने सुनने को मिलते हैं। इस बारे में ट्वीट करते हुए गायक राहुल वैद्य ने सवाल खड़ा किया है। ज्यादा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Rahul Vaidya tweets for Bigg Boss 16 contestant Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के घर में अपने शांत, आलसी व्यवहार और कम योगदान के चलते अक्सर अंकित गुप्ता को बिग बॉस की ओर से लताड़ लगाई जाती है। बिग बॉस कभी मजाक में तो कभी ताने के रूप में अंकित गुप्ता को टारगेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। लेटेस्ट एपिसोड में भी बिग बॉस ने अंकित को नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान भी नींद में होने के लिए ताना मारा था। बिग बॉस की इन हरकतों पर अब एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने सवाल खड़ा किया है।

Bigg Boss 16

राहुल वैद्य ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि बिग बॉस अंकित गुप्ता के साथ इतने रूड और सरकैस्टिक क्यों हैं?

End of Feed