Bigg Boss 16: फिनाले से 2 हफ्ते पहले निमृत कौर आहलूवालिया का दिखा असली चेहरा, प्रोमो देख फैंस ने किया ट्रोल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 08:25 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है, इस प्रोमो में अर्चना गौतम और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। इस बीच निमृत तो अर्चना को थप्पड़ मारने की भी धमकी देने लगती हैं। जारी प्रोमो को देख फैंस, निमृत को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना और निमृत के बीच होगी जमकर लड़ाई।
  • निमृत ने दी टीना को थप्पड़ मारने की धमकी।
  • बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हो गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के फिनाले में अब सिर्फ 2 हफ्तों का ही समय बाकी है और घर पर केवल 7 कंटेस्टेंट ही बाकी है। इस बीच अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी किया गया है, जिसके बाद निमृत कौर आहलूवालिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि अब सीजन के आखिर में निमृत का असली चेहरा देखने को मिल रहा है। जारी प्रोमो में अर्चना और निमृत के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। इस लड़ाई में निमृत बिलकुल पागल सी हो जाती है और जोर जोर से चिल्लाने लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं वह अर्चना को थप्पड़ मारने की धमकी भी दे देती हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में अर्चना और निमृत की इस लड़ाई से पूरे घर की शांति भंग होने वाली है।

Bigg Boss 16 new promo

Bigg Boss 16 new promo

अर्चना को दी थप्पड़ मारने की धमकी

टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया इस समय बिग बॉस के घर की कप्तान हैं। वहीं इस सीजन की शुरुआत से ही अर्चना को सोने के लिए लगातर टोका जा रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी निमृत ने अर्चना को इसी बात के लिए टोका और दोनों में बहस बाजी होने लगी। यह बहसबाजी अब काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दोनों के बीच जुबानी जंग काफी बढ़ गई है। इस बीच निमृत, अर्चना को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए कहती हैं, ‘मैं इसका मुंह नोच लूंगी।’ जिसके बाद घर के बाकी सदस्य उन्हें चुप कराने में लग जाते हैं।

End of Feed