Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क में प्यारे कौए बने घरवाले, प्रियंका चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के बीच हुआ जमकर घमासान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2023, 05:53 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज नॉमिनेशन टास्क किया जाएगा। इस बीच घर वाले एक प्यासे कौए की तरह नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 16 का गेम अब आखिरी पड़ाव पर है और सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में अपने आप को बचाना चाहते हैं। इस टास्क में सुंबुल और प्रियंका के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में आज नॉमिनेशन टास्क किया जाएगा।
  • आज सुंबुल और प्रियंका के बीच जमकर लड़ाई होगी।
  • सभी घर वाले अपने आप को नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज नॉमिनेशन टास्क (Nomination Task) किया जाएगा। बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें नॉमिनेशन को लेकर एक बार फिर जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट एक प्यासे कौए की तरह नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 16 का गेम अब आखिरी पड़ाव पर है और सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में अपने आप को बचाना चाहते हैं। इस टास्क में टीवी की दो हसीनाओं, सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि वह एक दूसरे के काफी करीब भी आ जाती हैं। इस बीच इस नॉमिनेशन टास्क में शालीन भनोट और टीना दत्ता को दोबारा टारगेट किया जा सकता है। वही इस बार भी अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच वही पुरानी दुश्मनी देखने को मिल रही है। आज का बिग बॉस का एपिसोड बेहतरीन होने वाला है।

priyanka chaudhary and sumbul touqeer khan

Priyanka Chaudhary and Sumbul Touqeer khan

सुंबुल और प्रियंका के बीच जमकर हुई बहसबाजी

बिग बॉस 16 के नॉमिनेशन टास्क में प्रियंका और सुंबुल के बीच काफी गरमा-गरमी नजर आ रही है। प्रियंका को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करते हुए सुंबुल कहती हैं, 'आप इस घर में हमेशा सच बोलती हैं और आपको लगता है कि आप सच्चाई की मूरत हैंं लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हो। आप केवल उसी सच का साथ देती हैं जो आपके हिसाब से सही हो। जो आपके लिए फायदेमंद हो और आप दूसरों को नीचा दिखाती हैं। जिसके बाद प्रियंका भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'तुम भावनाओं की बात मत करो, तुम 5-5 लोग मुझपर अकेले चढ़ते हो। इस घर में जो भी अकेला हुआ है मैं सभी के साथ खड़ी रही हूं।'

अर्चना और शिव की लड़ाई जारी

इस बीच नॉमिनेशन टास्क में अर्चना गौतम शिव को नॉमिनेट करते हुए कहती हैं, 'तू मंडली की वजह से यहां तक आ गया है और अपने दम पर नहीं खेल सकता है। बता दें कि बिग बॉस का यह नॉमिनेशन टास्क काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि गेम के इस मोड़ पर आकर कोई कंटेस्टेंट बाहर नहीं होना चाहता है।

End of Feed