Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में जब से विकास मानकतला की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तभी से उनके और अर्चना के बीच 36 का आंकड़ा नजर आ रहा है। दोनों के बीच कई बार काफी बहसबाजी हो चुकी है। अर्चना और विकास अक्सर दोनों को भला-बुला बोलते भी नजर आते हैं। अब बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें विकास और अर्चना के बीच जबरदस्त लड़ाई होती नजर आ रही है, इस लड़ाई से वह पूरे घर की शांति भंग कर देते हैं। जिसमें बाकी घरवालों पर भी गरम-गरम पानी गिरते-गिरते बचा है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या बिग बॉस अर्चना और विकास को फटकार लगाने वाले हैं?
Archana Gautam and Vikas Manaktala Fight
बाल-बाल बची सौंदर्या शर्मा
बिग बॉस ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें विकास और अर्चना के बीच किचन को लेकर ही लड़ाई होती नजर आ रही है। प्रोमो में नजर आ रहा है कि विकास किचन में कुछ बना रहे होते हैं तब ही अर्चना आती हैं और उन्हें हटाने के लिए कहती हैं। इस बीच दोनों के बीच बहस बाजी होती है और अर्चना गैस पर रखा बर्तन उठाती है और इस खींचा-तानी में उस बर्तन में उबला रहा पानी सौंदर्या पर गिरने से बाल-बाल बचता है। ऐसे में बाकी घरवाले अर्चना को इसके लिए डांटने लगते हैं और ऐसा दोबारा ना करने की नसीहत देते हैं।
कब खत्म होगी अर्चना और विकास की जंग?
इस बीच बाकी घरवाले भी विकास और अर्चना की लड़ाई से परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच लड़ाई सुलझती नजर आ रही थी। हालांकि अब एक बार फिर दोनों के बीच बड़ी जंग शुरू हो गई है।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। जिनमें सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चौधरी, विकास मानकतला, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, टीना दत्ता और निमृत कौर आहलूवालिया शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है
