Bigg Boss 16 Preview, 31 October 2022 Episode: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ने एंटरटेनमेंट का डोज हाई कर रखा है। दर्शक बिग बॉस के घर में अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं और हर झगड़े, टास्क पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। एक तगड़े वीकेंड के वार के बाद अब सोमवार के एपिसोड के लिए दर्शकों से अपने कुर्सी की पेटी बांधने की गुजारिश की जाती है, क्योंकि आज का एपिसोड में मनोरंजन जबरदस्त होने वाला है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 16 के 31 अक्टूबर 2022 के एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा?
Bigg Boss 16: 31 October Episode
गुस्से से आग बबूला हुए अर्चना और प्रियंका
आज के एपिसोड में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी आपस में लड़ते नजर आने वाली हैं। कलर्स के एक प्रोमो के अनुसार जब शेखर सुमन, शिव ठाकरे से पूछते हैं कि घर में वह फील्डर कौन है जिसे घर में हर बॉल पकड़नी है, तो शिव, प्रियंका का नाम लेते हैं। जिसके बाद प्रियंका भड़क जाती हैं और अपनी बात रखने लगती है। इस बीच अर्चना भी कूद पड़ती हैं और दोनों के भी भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है। अर्चना कहती हुई नजर आती हैं, ‘प्रियंका हमेशा अपने आप को ही सहीं समझती हैं’।
‘अब तुम्हे कोई घास नहीं डाल रहा’
प्रियंका के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा कि यह जग में हाथ डालकर बड़े ही अनहाइजीनिक तरीके से आटा गूंथती हैं। जिस पर प्रियंका भड़क गई और रसोई घर में काम करने को लेकर उन्होने साफ कर दिया कि वह अर्चना के साथ अब काम नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने अर्चना को कहा, ‘अब तुझे कोई घास नहीं डाल रहा है तो इसलिए तू मुझ पर चढ़ रही है, अब तू मुझे बिलकुल पसंद नहीं आ रही है।’
अब्दू ने लड़कियों को बांटा अपना मोबाइल नंबर
इसके साथ ही बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक हमेशा की तरह अपने क्यूट अंदाज में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के सोमवार के एपिसोड के एक प्रोमो में अब्दू रोजिक घर की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह प्रियंका, टीना, अर्चना और सौंदर्य को अपना नंबर देते हुए देखे जा सकते हैं।
