Bigg Boss 16 Preview, 1 november 2022 Episode: रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ने एंटरटेनमेंट का डोज हाई कर रखा है। दर्शक सलमान खान के शो बिग बॉस को खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक उनके घर में अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स भी बन चुके हैं। जैसा कि हमने देखा पिछले वीक कोई एविक्शन नहीं हुआ है। ऐसे में अब इस हफ्ते कोई एक कंटेस्टेंट बिग बॉस-16 को अलविदा कहने वाला है। आज रात को एपिसोड में पीठ पर खंजर घोपने वाला टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट एक-दूसरे को नॉमिनेट करते दिखने वाले हैं।
Bigg boss 16 today
मंगववार के एपिसोड के लिए दर्शकों से अपने कुर्सी की पेटी बांधने की गुजारिश की जाती है, क्योंकि आज का एपिसोड में मनोरंजन जबरदस्त होने वाला है। आज सभी कंटेस्टेंट्स आमने-सामने होकर नॉमिनेशन करेंगे। जिसके बाद घर का माहौल काफी गर्माने वाला है। हम आइए जानते हैं कि बिग बॉस 16 के 1 नवंबर 2022 के एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा?
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच होगी अनबन
बिग बॉस में आज रात प्रियंका और अंकित के बीच दरार आने वाली है। प्रियंका, इनडायरेक्टली शालीन भनोट को टागरेट करेंगी और अंकित का साइड लेंगी। हालांकि अंकित चीजों को समझ नहीं पाएंगे और इससे प्रियंका को काफी हर्ट होने वाला है। यहां तक अंकित यह तक कह देंगे कि वो उनके बारे में ना सोचें। अब देखना ये होगा कि प्रियका और अंकित के बीच हुआ झगड़ा कैसे शांत होगा।
अब्दु ने लगाई आग, प्रियंका और शालीन में होगी गंदी लड़ाई
बिग बॉस-16 में आज काफी गर्मागर्मी का माहौल होने वाला है। शालीन भट्ट का चिकन प्रोटीन हमेशा से ही चर्चा में हैं और इससे घरवाले काफी परेशान हो चुके हैं। अब शो में अब्दु रोजिक सबके सामने शालीन का मजाक बनाते दिखेंगे। इतना ही नहीं सभी इसपर हंसते नजर आएंगे। लेकिन कुछ वक्त बाद ही शालीन का पारा चढ़ जाएगा और वो प्रियंका चौधरी के एक कमेंट पर भड़कने वाले हैं। दोनों की बीच वाद-विवाद एक बदसूरत रूप ले लेगा। हालांकि अंकित गुप्ता बीच में आकर दोनों को अलग करते दिखेंगे।
