Bigg Boss 16: टीवी की छोटी सरदरानी निम्रत कौर अहूलवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) बिग बॉस (Bigg Boss 16) की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। निम्रत का शो में कई बार इमोशनल ब्रेकडाउन हो चुका है। एक बार फिर एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। आपको बता दें कि निम्रत इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। निम्रत को इस बात का डर सता रहा है कि वो इस हफ्ते घर से बेघर न हो जाए। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में निम्रत अपने बेड पर कंबल ओढ़कर रोते हुए नजर आ रही हैं।
bigg boss 16 ( credit pic: instagram)
वीडियो में निम्रत के दोस्त सुंबुल, अब्दू, शिव और एमसी स्टैन और साजिद खान उनके पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। निम्रत इस बात से काफी दुखी हैं कि सभी ने उन्हें वीक कंटेस्टेंट कहते हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है। इतना ही नहीं वो साजिद खान से भी काफी नाराज होती हैं।
निम्रत ने की साजिद खान से शिकायत
निम्रत साजिद से कहती हैं कि 150 लोग आकर दिनभर में कितनी सारी बातें बोलते हैं। मेरी आपसे से बस ये शिकायत है कि आपके पास मेरे लिए वक्त नहीं होता है। जब भी मुझे जरूरत होती हैं आप मेरे साथ नहीं होते हैं। मैं पहली बार आपसे ये बात हक से कह रही हूं। निम्रत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स जहां निम्रत को स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि निम्रत वोट पाने के लिए इमोशनल कार्ड खेल रही हैं। उसे लगता है कि वो इस तरह से रोक कर वोट पा लेंगी। यजर्स का कहना है कि जब भी निम्रत नॉमिनेट होती है वो इमोशनल कार्ड खेलती हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड का वार में कौन होता है घर से बेघर।
