Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इस बीच साजिद खान, अब्दु रोजिक और श्रीजिता डे, बीते वीकेंड का वार पर घर से बाहर हो गए हैं। अब बिग बॉस के घर में टोटल 9 सदस्य बाकी है। इस सदस्यों में भी अब टिकट टू फिनाले की लड़ाई शुरू हो गई है। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें निमृत कौर आहलूवालिया को बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। खुद बिग बॉस ने इस बात की घोषणा की है। निमृत के कप्तान बनते ही अब बाकी घरवाले बगावत पर उतरने वाले हैं। टीना दत्ता, शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी ने निमृत की कप्तानी को ध्वस्त करने के लिए हाथ मिला लिया है।
Bigg Boss 16 ticket to finale
बिग बॉस के प्रोमो में तीनों इस बात की सहमति पर उतर आए हैं कि वह जितना हो सके उतरा घर के नियमों को तोड़ेंगे और कोई भी काम करने से मना कर देंगे। ताकी निमृत की कप्तानी जल्द से जल्द छीनी जा सके।
टीना, शालीन और प्रियंका ने बनाई एक टीम
बिग बॉस 16 के घर में अब कंटेस्टेंट के बीच गेम तगड़ा होने वाला है। अब कंटेस्टेंट सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में ही सोचने वाले हैं क्योंकि बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए रेस अब काफी कड़ी हो गई है। जारी प्रोमो में बिग बॉस इस बात की घोषणा करते हुए कहते हैं, 'अब टिकट टू फिनाले की रेस शुरु हो गई है। जिसे जाना था वह चला गया अब घर के सबसे डिजर्विंग टॉप 9 कंटेस्टेंट आज यहां मौजदू हैं। घर के कप्तान को ही टिकट टू फिनाले मिलने वाला है इसलिए कप्तानी अब और भी ज्यादा जरूरी हो गई है। क्योंकि निमृत घर की पहली कप्तान थीं इसलिए मैं उन्हें फिलहाल घर का नया कप्तान बना रहा हूं। अब आप सभी को उनकी कप्तानी छीननी होगी।'
इसके साथ ही टीना, शालीन और प्रियंका एक दूसरे से बात करते नजर आते हैं कि अब वह तीनों मिलकर जितना हो सकेगा उतना नियमों को तोड़ेंगे ताकी निमृत की कप्तानी जल्द से जल्द छीनी जा सके। वहीं टीना कहती हैं, 'अब हम सभी को बगावत पर उतरना होगा।'
