Bigg Boss 16: शालीन भनोट और निम्रत को मिला पेरेंट्स का लेटर, घरवालों की आंखें हुईं नम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2022, 11:14 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में एक नया टास्क आया है। इस टास्क के दौरान घरवालों को तीन ऑप्शन में से एक चुनना है। सभी घरवाले अपने परिवार के द्वारा भेजे गए लेटर्स को चुनते हैं। शालीन भनोट और निम्रत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इन दिनों तहलका मचा हुआ है। घर में जहां एक तरफ अर्चना की हरकतों से प्रियंका चौधरी का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन तो दूसरी तरफ घरवालों की चिट्ठी पढ़कर कंटेस्टेंट्स हुए काफी इमोशनल। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें शालीन और निम्रत अपने घर से आए लेटर को पढ़कर काफी इमोशनल हो गए। निम्रत को अपने पेरेंट्स का लेटर मिला, जिसे पढ़ने के बाद वो काफी रोने लगीं।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और निम्रत को मिला पेरेंट्स का लेटर, घरवालों की आंखें हुईं नम

निम्रत के पेरेंट्स ने उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निम्रत हम आपकी हिम्मत है और जब भी आपका मन उदास हो तो चांद की तरफ जरूर देख लें। वहीं, शालीन भनोट के पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया। शालीन के पिता ने कहा कि वो घर में शेर हैं और उन्हें ट्राफी जीतकर आनी है। शालीन इस दौरान काफी इमोशनल हो गए।

End of Feed