Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में बहसबाजी, लड़ाई-झगड़ा बेहद आम बात है। घर में कंटेस्टेंट अक्सर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टेन (MC Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है। एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच ये लड़ाई हाथापाई में बदलती नजर आ रही थी, अगर बाकी घरवाले बीच में ना आते तो शायद दोनों के जुबानी हमले लात-घूसे में भी बदल सकते थे। इस बीच एमसी स्टेन ने शालीन भनोट को घर से उठवाने यानी किडनैप करने की धमकी दी है। एमसी स्टेन का यूं ही खुलेआम अपहरण करने की धमकी देना काफी संगीन मुद्दा है।
Shalin Bhanot and MC Stan
‘मैं तुझे घर से उठवा लूंगा’
एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच जमकर बहसबाजी के बीच दोनों गाली-गलौज पर आ गए। पहले भी दोनों के बीच ऐसी लड़ाई देखने को मिली थी, जिसमें एमसी स्टेन ने शालीन भनोट पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, जिसके बाद उन्हें चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। इसके बाद अब कल नॉमिनेशन टास्क में जब एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को नॉमिनेट किया तो शालीन भनोट का गुस्सा फूट गया। इस बीच एमसी स्टेन ने कहा, ‘तू बहुत उछल रहा है। ये अपनी ओवरएक्टिंग घर से बाहर दिखइयो। मुंबई में रहना है ना तुझे, अभी बताता हूं कि कैसे तुझे तेरे घर से उठता हूं।’ इस बीच बाकी घर वाले इस लड़ाई को शांत करने की कोशिश कर रहे थे।
गाली-गलौज से हिला पूरा घर
एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच काफी बुरे स्तर तक गाली गलौज देखने को मिली, दोनों ने एक दूसरे के पेरेंट्स को भी गालियां दीं। इस बीच अब देखना होगा की इस वीकेंड का वार पर सलमान खान इस मसले पर किस तरह रिएक्ट करते हैं। क्या इस तरह एक दूसरे को किडनैप करने की धमकी देना सही है, आपकी इसपर क्या राय है?
