Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और मशहूर रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) को इस हफ्ते घर का कप्तान चुना गया है। घर का कप्तान बनते ही एमसी स्टेन के रवैया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीना दत्ता और एमसी स्टेन कुछ समय पहले तक काफी अच्छे दोस्त थे, शालीन भनोट के साथ हुई लड़ाई में भी टीना दत्ता ने एमसी स्टेन का ही सपोर्ट किया था। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टेन ने इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता को नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस उनपर भड़क गईं और भला-बुरा कहने लगीं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोपों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें एमसी स्टेन, टीना दत्ता पर कई संगीन आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
Bigg Boss 16: Tina Dutta and MC Stan
'तुमने मेरी फैन-फॉलोइंग को यूज किया'
बिग बॉस के नए प्रोमो में एमसी स्टेन, टीना पर कई आरोप लगा रहे हैं, वह कहते हैं। 'मैने तुम्हें कभी फेक बोला, अगर मैं तुम्हें नॉमिनेट करूंगा तो तुम ऐसे बोलोगी, अगर मुझे तुम्हारी इमेज खराब करनी होती तो मैं बोलता कि तुमने मुझसे इसलिए दोस्ती की है क्योंकि तुम मेरी फैन फॉलोइंग को यूज करना चाहती हो।' एमसी स्टेन की यह बात सुनकर टीना दत्ता जोर-जोर से रोने लगती हैं, वह कहती हैं, 'मुझे पता भी नहीं था कि तुम्हारी फैन फॉलोइंग कैसी है। अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो मेरे बच्चे मर जाएंगे अगर मुझे पता था कि तेरी कितनी फैन फॉलोइंग है।'
टीना की वजह से बिग बॉस में है एमसी स्टेन
इस बीच फैंस टीना और स्टेन की लड़ाई में एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं, फैंस का मानना है कि टीना की वजह से ही आज एमसी स्टेन बिग बॉस के घर में है क्योंकि जब बिग बॉस ने टीना से पूछा था कि क्या शालीन पर हमला करने के लिए एमसी स्टेन को घर से बेघर कर देना चाहिए तो टीना ने साफ तौर से इनकार कर दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि घर के बाकी सदस्य इसको लेकर एमसी स्टेन का सपोर्ट करेंगे या टीना दत्ता का।
