Bigg Boss 16: सलमान खान ने रिवील किया टीना और शालीन का इंटीमेट चैट, सुंबुल के फैंस बोले- ये है कर्मा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 21, 2023, 04:23 PM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड पर सलमान खान ने टीना दत्ता की क्लास लगाई है। शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि जब तक टीना के हिसाब से चीजें चल रही थी तो सब ठीक था। अब वो शालीन के खिलाफ बोल रही हैं। सलमान की बातें सुनकर टीना दत्ता रोने लगती है।

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में आते ही सलमान खान ने दर्शकों का दमदार अंदाज में स्वागत किया। शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि घर में पिछले हफ्ते इतना कुछ हुआ है। इस पर घरवालों को रियलिटी चेक देने की जरूरत है। सलमान ने घर में आते ही टीना और शालीन भनोट के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने टीना से पूछा कि आपने प्रियंका से कहा कि शालीन ने आपने कुछ चीप चीजें मांगी थी और उन्हें बताया कि किस बारे में बात कर रही थी। शालीन हैरान हो जाते हैं। सलमान टीना से कहते हैं कि क्या आपने शालीन को सीमा पार करने की छूट दे रखी थी।

Tina datta and salman khan

tina datta and salman khan (credit pic: social media)

ये सुनकर सभी घरवाले चौंक जाते हैं। सलमान कहते हैं आपने 15 हफ्ते तक कुछ नहीं बोला क्योंकि चीजें आपके हिसाब से चल रही थी और अब आप इन बातों का खुलासा कर रही है। टीना रोने लगती हैं और कहती हैं कि हर चीज के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता है और वो यहां नहीं रहना चाहती हैं।

End of Feed