Bigg Boss 16: सलमान खान की हुई बिग बॉस से छुट्टी, अब ये बड़ा बॉलीवुड सुपरस्टार करेगा वापसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 09:46 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब एक बड़ा मोड़ आने वाला है। बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से शो को अलिवदा कह देंगे। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान भी अब शो को अलविदा कहने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस को अलविदा कहेंगे सलमान खान।
  • सलमान खान का शेड्यूल काफी ज्यादा बिजी है।
  • सलमान खान अब सीधा बिग बॉस फिनाले में मजर आएंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन की टीआरपी बीते दो सीजन के मुकाबले काफी अच्छी रही है। बिग बॉस 13 के बाद इसे अब तक के बिग बॉस के कुछ सबसे सफल सीजन में से एक माना जा रहा है। इसी वजह से इस सीजन को 4 हफ्तों तक के लिए बड़ा दिया गया है। हालांकि इस चार हफ्तों में काफी कुछ बदलाव होने वाला है। कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिनका बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है और वह पहले से ही डेट्स दे चुके हैं। सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बिग बॉस के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का भी कॉन्ट्रेक्ट इस सीजन के लिए खत्म हो गया है। सलमान खान का शेड्यूल काफी बिजी है और वह पहले से ही अपनी डेट्स दे चुके हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह कोई और लेने वाला है। अब सलमान सीधा बिग बॉस फिनाले में ही होस्टिंग करते नजर आएंगे।

Salman Khan in Bigg Boss 16

Salman Khan in Bigg Boss 16

बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से शो को अलिवदा कह देंगे। अब सलमान खान भी अब शो को अलविदा कहने वाले हैं।

End of Feed