Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एक नॉमिनेशन टास्क आयोजित किया गया, जिसमें हमेशा की तरह काफी बवाल हुआ और जमकर बहसबाजी भी हुई। इस बीच कुल 4 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। बिग बॉस सीजन 16 के दो सबसे स्टॉन्ग कंटेस्टेंट माने-जाने वाले शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी भी इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं। इस नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने प्यासे कौए का एक सेटअप लगाया था, सभी कंटेस्टेंट को उस एक सदस्य का नाम लेना था, जिसे वह घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। जिसके बाद ये 4 कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।
Bigg Boss 16 Nominated Contestants
इन कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज
बिग बॉस 16 का यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है, इस बीच नॉमिनेशन से खुद को बचाना काफी जरूरी हो गया है। हर कंटेस्टेंट गेम में बना रहना चाहता है। बावजूद इसके अब टोटल चार कंटेस्टेंट पर इस हफ्ते घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीना दत्ता, शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे को घरवालों ने घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इस बीच एक तरफ जहां शिव और प्रियंका काफी समय बाद नॉमिनेट हुए हैं, वहीं टीना और शालीन तो लगभग हर हफ्ते ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं।
Confirmed NOMINATIONS #BB16#TinaDatta #ShalinBhanot #ShivThakare and #PriyankaChaharChoudhary are nominated thi… t.co/W3QK18S3xl
— ANI (@ANI) Jan 24, 2023
कौन होगा घर से बेघर?
शुरुआती ट्रेंड के हिसाब से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है, हालांकि प्रियंका और शिव दोनों ही काफी मजबूत कंटेस्टेंट है, जिस वजह से यह लगभग तय है कि वह एलिमिनेशन से बच जाएंगे। फिर बात आती है टीना दत्ता और शालीन भनोट की। इन दोनों कंटेस्टेंट की बात करें तो शालीन इस हफ्ते एलिमिनेट हो सकते हैं।
