Bigg Boss 16: गोरी नागोरी से बदतमीजी करने पर बॉयफ्रेंड ने लगाई साजिद खान की क्लास, कहा 'मैं घर के अंदर तुझे...'

Gori Nagori's Boyfriend Slams Sajid Khan: बीते कुछ दिनों में साजिद खान और गोरी नागोरी के बीच चीजें बिगड़ती जा रही हैं। साजिद खान ने गोरी को काफी कुछ सुनाया भी है। ऐसे में अब गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने साजिद खान के बर्ताव पर रिएक्शन देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी अक्ल ठिकाने आएगी।

Gori Nagori's Boyfriend Slams Sajid Khan: बिग बॉस 16 में अब नई-नई चीजें खुलकर सामने आने लगी हैं। इस शो की शुरुआत में जो सदस्य दोस्त बने थे अब उनके बीच दरार पैदा होने लगी है। बीते एपिसोड्स में हम सभी ने देखा कि साजिद खान और शिव ठाकरे ने गोरी नागोरी को काफी कुछ सुनाया। इस बात की शुरुआत तब शुरू हुई थी, जब गोरी नागोरी ने अपने रूम से थोड़ा सा राशन सौंदर्या शर्मा को लाकर दे दिया था। इस बात को लेकर साजिद खान ने गोरी को खूब बुरा-भला कहा था। ऐसे में अब गोरी नागोरी के प्रति साजिद खान (Sajid Khan) के बर्ताव को देखने के बाद बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने फिल्म निर्माता की क्लास लगाई है।

Sajid Khan

ईटाइम्स से बात करते हुए गोरी नागोरी (Gori Nagori) के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे खुशी है कि गोरी अपने दम पर अपना खेल खेल रही है और वह दूसरों पर निर्भर नहीं है। शो में रहते हुए जब वो अकेले खेलना शुरू करेगी, तो उसकी चीजें अपने आप हल हो जाएंगी। चीजें बहुत बदल चुकी हैं। जब तक वो एक ग्रुप का हिस्सा थी, तो सभी उसे पसंद करते थे लेकिन अब अकेले खेल रही है तो घरवालों को इससे समस्या है। वे उसे सीधी साधी कह रहे थे, एक अच्छे दिल वाली इंसान बोल रहे थे अब जब से वह खेल रही है वह उनके लिए बुरी हो गई है।

End of Feed