Bigg Boss 16: गौतम विज हुए घर से बेघर, अधूरा रह गया सौंदर्य और गौतम का प्यार!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 18, 2022, 02:05 PM IST

Bigg Boss 16: Gautam vig gets eliminated: बिग बॉस 16 के घर में बीते काफी दिनों से गौतम विज का गेम काफी कमजोर हो गया है, जिसके साथ ही अब इस हफ्ते उन्हें घर से बेघर भी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार टीना और गौतम को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर से बेघर हो गए गौतम विज।
  • दर्शकों के कम वोट की वजह से हुआ शो से बाहर।
  • गौतम और सौंदर्य की लव स्टोरी भी अधूरी रह गई है।

Bigg Boss 16; Gautam vig Eliminated: इस हफ्ते बिग बॉस 16 के घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट, गौतम विज, शालीन भनोट, सौंदर्य शर्मा और टीना दत्ता नॉमिनेटेड हैं। इस बीच पहले खबर सामने आ रही थी कि गौतम और टीना को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं और दोनों में से भी टीना के वोटों की गिनती गौतम से भी कम हैं। हालांकि अब यह बात तय हो गई है कि गौतम (Gautam Vig) ही इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। जिसके साथ ही सौंदर्य और गौतम का प्यार भी बिग बॉस में अधूरा ही रह जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टीना को घर से बेघर होने चाहिए था लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें बचा लिया है।

Bigg Boss 16 Gautam big get eliminated

Bigg Boss 16 Gautam big get eliminated

खुद सौंदर्य अपने प्यार को ले डूबीं

इस बीच कई दर्शकों का मानना है कि गौतम विज चाहते तो बिग बॉस में अच्छा खेल सकते थे, लेकिन खुद उनके प्यार सौंदर्य की वजह से ही उनका पूरा गेम खराब हो गया। जब भी गौतम टीवी पर नजर आते थे तो ज्यादातर उनके और सौंदर्य के रिश्ते को लेकर ही। फैंस का मानना है कि गौतम को अपने गेम पर ज्यादा फोकस करना चाहिए था। जब से करण जौहर ने उनके और सौंदर्य के रिश्ते पर सवाल उठाए, तभी से ही उनका गेम काफी खराब हो गया। उन्होंने घर की आम बातों में भी हिस्सा लेना बंद कर दिया और यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

End of Feed