Bigg Boss 16: बिग बॉस (bigg boss ) के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। घरवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स हो जाएगे काफी इमोशनल। घर में सबसे पहले साजिद खान (Sajid Khan) की बहन और फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) की एंट्री होने वाली है। फराह घरवालों के साथ जमकर मस्ती करती हैं। उन्होंने प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) को घर की दीपिका पादुकोण कहा। कलर्स टीवी ने हाल ही में प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फराह सबसे पहले भाई साजिद खान से मिलती हैं। साजिद को देखते ही फराह रोने लगती हैं। फराह साजिद से कहती हैं उनकी मां को उन पर बहुत गर्व है। इसके बाद फराह अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से मिलती हैं। फराह साजिद से कहती हैं तुम लकी हो तुम्हें ये मंडली मिली। फराह कहती हैं कि मुझे इस शो से तीन भाई मिले हैं।
फराह घरवालों के लिए कुछ स्पेशल डिशेज भी लेकर जाने वाली हैं। फराह सुंबुल तौकीर खान से कहती हैं कि साजिद अपनी सभी बहनों को इसी तरह से परेशान करता है। जैसे वो तुम्हें कर रहा है।
भाई साजिद खान से मिलकर रो पड़ीं फराह खान
फराह ने शालीन और प्रियंका को घर के शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कहा। फराह ने सभी घरवालों की गेम की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रियंका चौधरी को अंकित गुप्ता का खास मैसेज दिया। उन्होंने प्रियंका से कहा कि वो तुम्हें बहुत मिस कर रहा है। टीना को बताया कि अब तुम्हारी मम्मी भी स्टार बन गई हैं। उन्होंने शालीन की मॉम से लड़ाई भी की। फराह को देखकर सभी घरवाले काफी खुश हो जाते हैं।
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स पिछले तीन महीने से बंद है। फैमिली वीक में परिवार वालों से मिलकर सदस्य काफी इमोशनल हो जाएंगे। ये हफ्ता घरवालों के लिए काफी खास होने वाला है।
