Bigg Boss 16 Eviction Update: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 के हाल के एपिसोड में खूब सारा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। अब्दु रोजिक की कप्तानी खोने से लेकर अर्चना गौतम को अचानक घर से निकाले जाने तक, यह वीकेंड कई ड्रामा से भरपूर रहा है। अब वीकेंड का वार एपिसोड भी मनोरंजन से भरपूर होने की उम्मीद है, जिसमें वरुण धवन और कृति सेनन शो में विशेष गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे। इसी के साथ वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान अब शॉकिंग एविक्शन की घोषणा करेंगे। सलमान खान बताएंगे कि प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस से बाहर निकाला जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रियंका वाकई शो छोड़ देंगी? इस हफ्ते के लिए गोरी नागोरी, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चाहर चौधरी नॉमिनेट हैं।
Bigg Boss 16: Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta
बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड का एक नया प्रोमो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान को यह घोषणा करते हुए देखा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी एविक्ट हो चुकी हैं। प्रियंका को बिग बॉस 16 के घर से बाहर कर दिया गया है। इससे अंकित गुप्ता इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। घर से निकलते वक्त प्रियंका कहती नजर आ रही हैं कि वह इसलिए जा रही हैं क्योंकि उन्हें रिश्ते की परवाह करने के लिए त्याग करने की आदत है। सलमान खान, अंकित से पूछते हैं कि प्रियंका को जाते हुए देखकर उन्हें कैसा लग रहा है, तो वह कहते हैं, 'उन्हें बहुत बुरा लग रहा है और उनकी वजह से वह जा रही हैं।'
अंकित गुप्ता इस दौरान घरवालों को गले लगाते दिखने वाले हैं। अंकित उसके साथ कन्फेशन रूम की तरफ जाते हुए नजर आएंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में प्रियंका चौधरी घर छोड़कर चली जाएंगी या ये सिर्फ अंकित को खेल समझाने का मजाक है।
सलमान खान भी अब पूरे घर से अर्चना और शिव के मामले में बात करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और कृति सेनन साथ में शो में मस्ती करते नजर आएंगे। सलमान खान भी वरुण और कृति के साथ 'ठुमकेश्वरी' पर थिरकते और उनके सिग्नेचर स्टेप करते नजर आएंगे।
