Abdu Rozik and Sumbul Touqeer Khan Dance: बिग बॉस सीजन 16 अब खत्म हो चुका है। रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जिसके साथ ही शिव ठाकरे (Shiv Thakare) रनर अप और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) सेकंड रनर अप रही हैं। अब बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट पर लोगों को नजरें टिकी हुई हैं। खासकर मंडली के सदस्यों पर। बिग बॉस सीजन 16 के कुछ सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक और उनकी दोस्ट सुंबुल तौकीर खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब्दु रोजिक अपने फेवरेट बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नए गाने झूमे जो पठान पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सुंबुल और अब्दु को यह बेहतरीन डांस फैंस का काफी पसंद आ रहा है और दोनों की जमकर तारीफ भी की जा रही है।
Shah Rukh Khan song Jhoome jo Pathaan
झूमे जो पठान पर थिरके अब्दु और सुंबुल
पठान के गाने ‘झूमे जो पठान’ का हुक स्टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर सैंकड़ो रील्स बन चुकी है। अब बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान और अब्दु रोजिक ने भी इसी गाने का हुक स्टेप किया है। सुंबुल एक बेहतरीन डांसर हैं, उनके लिए यह हुक स्टेप करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा होगा। हालांकि अब्दु को हुक स्टेप करने में थोड़ी परेशानी तो हो रही है। बावजूद इसके अब्दु की क्यूटनेस के आगे सब कुछ फेल है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब्दु अगर गलत स्टेप भी करे तो भी क्यूट ही लगता है। दोनों की दोस्ती को नजर न लगे।’
मंडली ने ही जीती बिग बॉस ट्रॉफी
बिग बॉस 16 के इस सीजन का सबसे बड़ा हाइलाइट मंडली ही रहा है। पूरे सीजन में मंडली बनाम बाकी घरवाले ही देखने को मिला है। इस मंडली में साजिद खान, अब्दु रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत कौर आहलूवालिया शामिल थे। सीजन के आखिर में ट्रॉफी भी मंडली के एक सदस्य ने ही अपने नाम की है। जिस वजह से फैंस काफी खुश हैं।
