Bigg boss 16: बिग बॉस 16 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घरवालों के बीच कभी घर में किचन ड्यूटी को लेकर तो कभी टास्क की वजह से अनबन होती रहती है। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में विकास मानकतला (Vikkas Manaktala) घर से बेघर हो गए हैं। विकास की पत्नी गुंजन ने ट्वीट कर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने उनके पति के कपड़े और परफ्यूम चुराने का आरोप लगाया है। अब इस खबर पर शिव ठाकरे के मैनेजर ने रिएक्ट करते हुए इसे चीप स्टंट बताया है। दोनों के बीच में शुरुआत से ही छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा होता था। घर से निकलने के बाद विकास ने शिव को गधा कहा था। विकास ने आगे कहा कि भले ही वो आपको चेहरे से मासूम लगता हो, लेकिन वो अंदर से काला है।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
शिव बहुत ही चालाक है। वो अपने मासूम चेहरे से ऑडियंस को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा है। विकास ने कहा कि शिव ठाकरे लोगों को लड़ने के लिए उकसाते है और फिर खुद विक्टम बन जाते हैं।
शिव के मैनेजर ने किया रिएक्ट
शिव के मैनेजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मेरी उनसे रिक्वेस्ट है कि इस तरह की बातें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बिना टीम से पूछे न लिखे। विकास और शिव की घर में कुछ खास नहीं बनती थी। उनके मैनेजर ने कहा कि ये चीप पब्लिसिटी स्टंट नहीं चलेगा।
You reap what u sow @VikkasManaktalaVikas came in the show with vile intentions& with animosity towards… t.co/3QRSIisQOa
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
शिव ठाकरे घर के स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस शो से शिव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। शिव बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। बिग बॉस 16 को हाई टीआरपी की वजह से एक्सटेंशन मिल गया है। इसकी वजह से शो का फिनाले फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। ऐसे में मेकर्स सलमान की जगह करण जौहर को बचे हुए शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच कर सकते हैं। करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट किया था। अब सलमान और मेकर्स क्या फैसला लेते हैं? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
