Bigg Boss 16, Ashneer Grover: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर तमाम सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर यह भी सामने आई थीं कि शार्क टैंक इंडिया फेम अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। हालांकि अश्नीर ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए उन्हें ऑफर आया था लेकिन अश्नीर ने इनकार कर दिया। इसके पीछे उन्होंने एक बड़ा अजीब सा कारण बताया है। अश्नीर के बिग बॉस पर इस कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Ashneer Grover on Bigg Boss 16
‘बिग बॉस में सिर्फ नाकाम लोग जाते हैं’
बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अश्नीर ने RED FM को कहा, ‘ बिग बॉस के लिए मुझे ऑफर आया था। लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ हारे हुए लोग ही वहां जाते हैं, सफल लोग बिग बॉस में नहीं जाते हैं। अश्नीर के इस कमेंट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक रियलिटी शो के प्रति अश्नीर का यह रवैया सही नहीं हैं।
शार्क टैंक इंडिया पर क्या बोले?
सोनी टीवी के लोकप्रिय शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 से अश्नीर को बाहर कर दिया गया है। जिस पर बात करते हुए अश्नीर ने कहा, बात सिर्फ पैसों की नहीं होती है, औकात भी अच्छी होनी चाहिए।’ बता दें शार्क टैंक इंडिया में अश्नीर ग्रोवर के बेबाक रवैये के कारण उन्हें काफी लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया। शार्क टैंक इंडिया के बाद से ही उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।
वहीं अगर बिग बॉस के सीजन 16 की बात करें तो यह रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टीवी एक्टर नमिश तनेजा घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री से सकते हैं।
