Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन (MC Stan) ने जीत ली है। फिनाले से पहले फैंस के साथ ही कई सेलेब्स अंदाजा लगा रहे थे कि बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी तो प्रियंका चाहर चौधरी के नाम ही होने वाली हैं। जिसके बाद प्रियंका का तीसरी पोजीशन पर रहना काफी लोगों के लिए शॉकिंग रहा है। एमसी स्टैन की जीत के साथ ही प्रियंका चौधरी और उनके फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। प्रियंका चौधरी का तीसरी पोजीशन पर रहना उनके फैंस को काफी खल रहा है। सलमान खान ने तो प्रियंका को बिग बॉस का असली विनर तक बताया है। एमसी स्टैन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतने हल्ले के बाद भी प्रियंका चाहर चौधरी की एमसी स्टैन कैसे विनर बन गए।
Bigg Boss 16 contestants Archana Gautam and Priyanka Chaudhary
प्रियंका चौधरी बिग बॉस 16 की विनर क्यों नहीं बन सकी हैं। स्टैन की जीत पर अब अर्चना गौतम का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अर्चना गौतम ने प्रियंका की हार का कारण भी साफ कर दिया है।
अर्चना गौतन ने बताया प्रियंका की हार का कारण
बिग बॉस से बाहर आने के बाद अर्चना गौतम ने कई खुलासे किए हैं। उनसे पूछा गया कि इतना सपोर्ट मिलने के बावजूद भी प्रियंका बिग बॉस नहीं जीत सकी हैं। आखिर ऐसा कैसे हो गया। जिसपर अर्चना गौतम ने कहा, 'मेरे हिसाब से प्रियंका ने काफी अच्छा गेम खेला है, लेकिन वह घर में अच्छे दोस्त नहीं बना सकी है और न ही किसी के साथ वैसा बॉन्ड शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर एमसी स्टैन पूरे सीजन में रियल रहा है। वह गेम-गेम के अलावा भी बात करता था। मेरे हिसाब से यहीं प्रियंका ट्रॉफी जीतने से चूक गई है।'
स्टैन की जीत पर प्रियंका चौधरी ने क्या कहा?
प्रियंका चौधरी से पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि एमसी स्टैन एक डिजर्विंग विनर हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले मुझे लगा था कि एमसी स्टैन नहीं जीतेंगे क्योंकि उनका शो में योगदान उतना नहीं था। पर मुझे ऐसा लगता है कि शायद उनकी पर्सनैलिटी से लोग कनेक्ट कर पाए हैं। वह काफी रियल रहा है शो में तो शायद इसलिए उसके हाथ में आज ट्रॉफी है।'
