Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता को देख अर्चना गौतम को याद आया ये हॉट हीरो! प्रियंका चौधरी ने क्या कहा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 08:31 AM IST

Bigg Boss 16; Archana Gautam talks about 50 Shades of Grey: बिग बॉस के घर में इस सीजन अर्चना गौतम को सबसे रियल कंटेस्टेंट बताया जा रहा है, जो अपनी इमेज को लेकर ज्यादा चितिंत नहीं होती हैं। अब उन्होंने अंकित गुप्ता की तुलना बिना कुछ सोचे हॉलीवुड फिल्म 50 Shades of Grey के हीरो से कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना ने अंकित को बताया हॉलीवुड फिल्म का हॉट हीरो।
  • प्रियंका के सामने अर्चना ने अंकित को लेकर बड़ी बात कही है।
  • अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर के नए कप्तान बन गए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब गेम बिलकुल पलट गई है। सत्ता अब साजिद खान (Sajid Khan) और शिव ठाकरे की टीम से अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी की टीम के हाथों आ गई है। बिग बॉस के घर का नया कप्तान अंकित गुप्ता बन गए हैं। जिसके साथ ही बीते कुछ दिनों से अंकित को लेकर बिग बॉस हाउस में हलचल काफी बढ़ गई है। कभी टीना उनके साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आती हैं, तो कभी सौंदर्या शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां प्रियंका को परेशान कर देती हैं। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम ने अंकित को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया है और जोर-जोर से हंस रहा है।

Archana Gautam and Ankit Gupta

Archana Gautam and Ankit Gupta

इस हॉलीवुड फिल्म से की तुलना

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी बात कर रहे होते हैं तब ही अंकित रूम में आ जाते हैं।. जिसके बाद अर्चना, प्रियंका ने बोलने लगती हैं कि अंकित को देखकर उन्हें हॉलीवुड फिल्म 20 Shades of Grey के लीड हीरो की याद आती है। जिसके बाद प्रियंका हंसने लगती हैं और अर्चना को चुप होने के लिए कहती हैं। हालांकि अर्चना आगे कहती हैं, ‘यार मुझे तो वो फिल्म ही याद आ गई, कितनी सही मूवी है ना यार वो।’ एक तरफ जहां अर्चना इस फिल्म के बारे में बेबाक बात करती हैं वहीं प्रियंका इस बीच असहज हो जाती हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं।

End of Feed