Bigg Boss 16 Finale: अर्चना गौतम का टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना, बिना पैसों का बैग लिए घर से हुईं एलिमिनेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 12, 2023, 07:55 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार बिग बॉस 16 का ताज किसके सिर पर सजेगा। फैंस ग्रैंड फिनाले को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Bigg Boss 16 Finale: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। फैंस ग्रैंड फिनाले एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस करने वाले हैं। इसी के साथ घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम टॉप 3 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अर्चना घर में चौथे नंबर पर थी। अर्चना से पहले शालीन भनोट आउट हुए। शालीन को घर में सबसे कम वोट मिले हैं।

archana gautam (8)

archana gautam (credit pic: instagram)

अर्चना गौतम से पहले शालीन भनोट घर से बाहर हुए। कश्मीरा शाह ने दावा किया था कि अर्चना गौतम पैसों का बैग लेकर जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस बार फिनाले पर ब्रीफकेस टास्क नहीं हुआ है। ट्रॉफी जीतने वाले विनर को 21 लाख रुपये मिलेंगे।

End of Feed