Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से अर्चना गौतम कई बार विवादित बयान देने की वजह से फैंस के गुस्से का शिकार हो जाती है। अब एक बार फिर अर्चना ने टीना दत्ता के बारे में कुछ ऐसा ही कह दिया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं। अर्चना घुमा फिरा कर टीना को गोल्ड डिगर कहती हुई भी नजर आती हैं। टीना दत्ता कई बार अपने करीबी दोस्त जूजू का घर में जिक्र कर चुकी हैं। जब भी वह दुखी होती है तो वह अपने इस दोस्त के बारे में बात करने लगती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना ने बताया कि टीना का जूजू कौन होगा। अर्चना का मानना है कि टीना का जूजू कोई बूढ़ा आदमी होगा जो इसके लिए मंहगे और ब्रांडेड कपड़े लेकर आता होगा।
Tina Dutta and Archana Gautam
अर्चना ने टीना दत्ता को बताया गोल्ड डिगर
टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करते हुए अर्चना ने सौंदर्या से कहा, 'तुझे क्या लगता है टीना, शो के बाहर शालीन से बात भी करने वाली है। ये पैंसो के पीछे भागती है। इसका ये जूजू पता है कौन होगा, वही एक बूढ़ा सा आदमी। जूजू के पास बहुत सारे पैंसे होंगे जिनसे वह टीना के लिए महंगे-महंगे कपड़े लेकर आता होगा। इसीलिए यह उसके साथ है।' टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर घरवालों के साथ ही ज्यादातर दर्शक भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अर्चना गौतम का इसतरह टीना के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करना फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है।
शालीन ने अर्चना और सौंदर्या को कहा लेस्बियन
अर्चना गौतम, शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल खड़े करती नजर आ रही थीं, जिसके बाद उनको मुंहतोड़ जवाब देते हुए शालीन भनोट ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए हैं और उन्हें लेस्बियन करार दिया है।
